रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर जुरा के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में सकरौली स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम कुजूर की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, शिक्षक प्रेम कुजूर अपनी बाइक से जा रहे थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक प्रेम कुजूर की मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटा लिया गया।